{"_id":"5a78b00a4f1c1bb1208b7864","slug":"51517858826-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की निर्माता होती है माता- समर भानु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे की निर्माता होती है माता- समर भानु
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य समाज मंदिर में यज्ञ का आयोजन
बड़ौत। रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें आर्यजनों ने आहुतियां प्रदान कीं।
यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य समर भानु ने कहा कि माता द्वारा सर्वप्रथम बच्चों को पाठ पढ़ाया जाना चाहिए। माता निर्माता होती है, परंतु आज किसी को फुरसत नहीं है। परिणाम स्वरूप आज का बालक जीवन में अपने सही मार्ग से भटक रहा है। महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा लिखित पुस्तक संस्कार विधि का अध्ययन कर बच्चों को योग्य बनाना चाहिए। प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा कि आर्य समाज बड़ौत का 137वां वार्षिकोत्सव 18 और 19 फरवरी को दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में मनाया जाएगा। इस मौके पर कैराना के सांसद हुकुम सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। यज्ञमान मित्र मुनि रहे। इसमें डॉ. ओमवीर सिंह, रामबली राणा, इंद्रपाल, ओमपाल, अंगिरस मुनि, राजाल आर्य, सुखपाल, अर्चित आर्य आदि उपस्थित रहे।