{"_id":"5a6640a84f1c1b82268b5cbc","slug":"51516650664-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से मस्जिद के इमाम की मौत, गांव में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से मस्जिद के इमाम की मौत, गांव में शोक
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सूरजपुर महनवा गांव स्थित मस्जिद के इमाम मोहम्मद इलियास (75) वर्ष की डायरिया से मौत हो गई। इमाम की मौत से गांव के लोगों में शोक छा गया।
बिजरौल गांव निवासी इमाम इलियास दो माह पहले ही सूरजपुर महनवा गांव स्थित मस्जिद में आए थे। कुछ दिन पहले वह डायरिया से पीड़ित हो गए थे। गांव के प्राइवेट चिकित्सक और सरकारी अस्पताल में उनका उपचार कराया गया। तब तो हालत में सुधार हो गया । रविवार की रात में अचानक उनकी हालत बिगड गई। गांव के शराफत और शेर मोहम्मद ने एंबुलेंस को बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया । उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर वे इमाम को एंबुलेंस से लेकर आ रहे थे, तभी बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। इमाम की मौत की सूचना से गांव में शोक की लहर छा गई। गांव के नवाब, शेर मोहम्मद, हनीप, अलीमुद्दीन, नूरो, शकील ने शोक व्यक्त किया। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। बिजरौल से उनके परिवार के लोग लेकर चले गए, वहां इमाम के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया।