{"_id":"5a244ca24f1c1b95188b7c19","slug":"51512328354-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों ने जमा नहीं किया चुनाव में खर्च का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों ने जमा नहीं किया चुनाव में खर्च का ब्योरा
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निकाय चुनाव में जीत प्राप्त करने के लिए अधिकांश प्रत्याशियों ने लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन चुनाव खर्च का ब्योरा चुनाव कार्यालय में जमा नहीं किया। जिला प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में चुनाव खर्च का ब्योरा जमा करने के निर्देश दिए।
अक्तूबर माह में चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई । तभी से प्रत्याशियों ने वोटरों में पैठ बनानी शुरू कर दी। कुछ ने धार्मिक से लेकर सामाजिक कार्यों में रुपये दान करने शुरू कर दिए । पांच से दस नंबर तक नामांकन फार्म दाखिल किए । इसके बाद तो उन्होंने रुपयों को पानी की तरह बहा दिया। अखबारों में विज्ञापन से लेकर होर्डिंग, पोस्टर और पंप लेट बांटे। बाइक रैलियां निकाली । चुनाव कार्यालय में हर समय नाश्ता, लंच और डीनर की व्यवस्था की हुई । इन सब पर काफी रुपये खर्च किए । अभी तक किसी भी प्रिंटिंग प्रेस नाम और उनका रजिस्टे्रशन नंबर भी विभाग को नहीं दिया है। पूर्व में प्रत्याशियों को नोटिस भी जारी किए, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त लोकपाल सिंह ने बताया कि सभी दावेदारों को खर्चे का ब्योरा हर हाल में जमा करना होगा। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस के बाद भी यदि किसी भी प्रत्याशी ने खर्च का ब्योरा दर्ज नहीं किया तो उसको चुनाव आयोग को इसकी रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद उस प्रत्याशी को डिबार घोषित करा दिया जाएगा। फिर वह भविष्य में कभी भी कोई चुनाव नहीं लड़ सकेगा।
सभासदों ने भी किया काफी खर्च
निकाय चुनाव में अध्यक्ष के साथ-साथ सभासदों ने भी जीत के लिए हजारों लाखों रुपये खर्च किए हैं। किसी भी सभासद ने भी अपना खर्च का ब्योरा जमा नहीं किया है। सभासदों को भी नोटिस जारी होगा। उनसे भी सभी ब्योरा दर्ज कराया जाएगा।