{"_id":"5a15d3a84f1c1bd1408b8597","slug":"51511379880-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसली में नहीं लगा सिंभावली मिल का गन्ना क्रय केन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसली में नहीं लगा सिंभावली मिल का गन्ना क्रय केन्द्र
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सिंभावली मिल का गन्ना क्रय केंद्र नहीं लगने के विरोध मेें बुधवार को सिरसली गांव के किसानों ने गांव में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को बामनौली, रंछाड, सिरसली, धनौरा व माखर गांव के काफी संख्या में किसान नेता रविंद्र हट्टी व ऋषि ठेकेदार के संयुक्त नेतृत्व में सिरसली गांव में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि सिंभावली मिल से कई गांव के किसान वर्षों से जुडे़ हुए है। इस बार भी मिल द्वारा क्षेत्र के गांवों में गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए थे, लेकिन अभी तक किसी भी गांव में गन्ना क्रय केंद्र नहीं लगाया गया है, जिस कारण किसानों के सामने दिक्कतें खड़ी हो गयी है। किसान नेता रविंद्र हट्टी का कहना था कि गन्ना क्रय केंद्र न लगने के कारण जहां किसानों के सामने गेहूं की बुवाई का संकट खड़ा हो गया है, वहीं पशुओं के लिए चारे की दिक्कतें भी पैदा हो हो रही है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में हरवीर, ओमपाल, सुरेंद्र, संजीव, सुखवीर, जगवीर, सुधीर, राजीव, ऋषि ठेकेदार, सत्यवीर शामिल रहे।