फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केंद्र मदद करती तो न होते रेल हादसे : साहब सिंह

केंद्र मदद करती तो न होते रेल हादसे : साहब सिंह

Sat, 09 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
केंद्र मदद करती तो न होते रेल हादसे : साहब सिंह
केंद्र मदद करती तो न होते रेल हादसे : साहब सिंह
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा कि रेल विभाग ने केंद्र सरकार से 46 हजार करेाड़ रुपये की मांग की थी ताकि पूरे देश में जर्जर रेल पटरियों को ठीक कराया जा सके। लेकिन यह धनराशि केंद्र सरकार ने नहीं दी। इसके चलते आए दिन ट्रेन हादसे हो रहे हैं।

शुक्रवार को रालोद पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक के बाद एक ट्रेन हादसे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री देश में बुलेट ट्रेन चलाने का प्रयास कर रहें है। इसके लिये उन्होंने एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज जापान से लिया है। उन्हाेंने कहा कि बुलेट ट्रेन चलाने का फायदा अमीर लोगों को होगा और गरीब लोग इसमें नहीं बैठ पाएंगे। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन चलाने से पहले ट्रेन हादसों को रोकने के लिये रेलवे लाइनों को ठीक कराना जरूरी था। लेकिन केंद्र सरकार इसके प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रेन हादसों के चलते रेल मंत्री ने अपना इस्तीफा दे दिया। लेकिन प्रधानमंत्री को भी नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वे हर मोड़ पर विफल रहे हैं और झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम कर रहें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed