फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   51 kg Nirvana Laddus offered to Lord Mahavir

Baghpat News: भगवान महावीर को 51 किलो का निर्वाण लड्डू चढ़ाया

Mon, 13 Nov 2023 07:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
51 kg Nirvana Laddus offered to Lord Mahavir
फोटो - 2
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बे के श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भगवान को 51 किलो का निर्वाण लड्डू अर्पित किया।

इससे पूर्व कस्बे में बैंड-बाजों के साथ निर्वाण लड्डू की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के मार्गों से होते हुए कस्बे के दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंड-बाजों की धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। कस्बे में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के उपरांत मंदिर में मंत्रोचार के साथ भगवान को निर्वाण लड्डू चढ़ाया। मंदिर में अमित जैन व अगम जैन ने शांतिधारा और राहुल जैन ने निर्वाण लड्डू चढ़ाया। शाम को 108 दीपों से में भगवान महावीर स्वामी की आरती हुई। इस मौके पर समाज के प्रधान सुशील जैन, कोषाध्यक्ष राहुल जैन, पीयूष जैन, प्रिंस जैन, राकेश जैन, संजीव जैन, प्रमोद जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed