फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   50% subsidy on wheat seeds

राजकीय बीज भंडार पर पहुंचा गेंहू का बीज

Sun, 30 Oct 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
50% subsidy on wheat seeds
राजकीय बीज भंडारों में पर्याप्त बीज उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत/छपरौली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राजकीय बीज भंडार पर गेहूं का बीज उपलब्ध है। इससे समय पर गन्ना किसान गेहूं की बुवाई कर सकते हैं।
राजकीय बीज भंडार पर तैनात एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान व गोदाम इंचार्ज नौरंग ने बताया कि बड़ौत ब्लाक से जुड़े किसानों के लिए शासन से कुल 296.80 कुंतल गेहूं का बीज भेजा गया है। जिसमें प्रमाणित वैरायटी बीज 2967 करीब 60 क्विंटल, एचडी 3086 का बीज 100 कुंतल, एचडी 3226 का बीज 16.80 कुंतल, डीबीडब्ल्यू 222 का बीज 60 कुंतल, डीबीडब्ल्यू 187 का 60 कुंतल बीज भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पहले पाओ, पहले पाओ योजना के तहत किसानों को बीज मिलेगा। बताया कि एचडी 2967 का दाम 3820 रुपये प्रति क्विंटल और आधारित बीज का दाम 3535 रुपये प्रति क्विंटल है। सरकार की ओर से 50 फीसदी अनुदान किसानों को प्राप्त होगा।

छपरौली के राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेहूं बीज की डीबीडब्ल्यू 187 (करण वंदना), डीबीडब्ल्यू 222 एचडी 2967 व एच डी-3086 प्रजातियां पहुंच चुकी हैं। ये प्रजातियां रोग रोधी हैं तथा अधिक पैदावार देने वाली हैं। किसान भाई इनकी बुवाई कर आय एवं उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं। पहले ही दिन तीन किसानों ने बीज की खरीददारी की। किसान भाइयों को आधार कार्ड से बैंक खाते की फोटो कॉपी, खाता संख्या और बही लेकर आना होगा। एक एकड़ पर एक बैग दिया जाएगा। वहीं, अधिकतम 2 हेक्टेयर पर 5 बैग ही दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed