फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   44 officers and employees found missing from Vikas Bhavan

विकास भवन से गायब मिले 44 अधिकारी और कर्मचारी

Wed, 21 Sep 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
44 officers and employees found missing from Vikas Bhavan
विकास भवन से गायब मिले 44 अधिकारी और कर्मचारी
विज्ञापन

बागपत। विकास भवन के 18 कार्यालयों से गायब मिलने वाले 44 अधिकारियों व कर्मचारियों का एक महीने का वेतन रोक दिया गया है। ये सभी अधिकारी व कर्मचारी सोमवार को सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल के कार्यालयों का निरीक्षण करने पर गायब मिले थे। इसके साथ ही सभी को इस तरह से दोबारा गायब मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल को पता चला कि विकास भवन के अधिकतर कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी सुबह देर से आते हैं और शाम को जल्दी चले जाते हैं। इस पर सीडीओ ने सोमवार सुबह 10.20 बजे विकास भवन के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। जहां अधिकारियों व कर्मचारियों को गायब देखकर वह खुद भी चौंक गए। वहां 18 विभागों में 44 कर्मचारी व अधिकारी गायब मिले थे। इनमें समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा, जावेद अली, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम, गुलजार, सुधीर सिंह, सेवायोजन विभाग से विपिन कुमार, महिला हेल्पलाइन से कांस्टेबल नीरा, पारुल, मेनका, रीना, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से सुनील शर्मा, प्रोबेशन विभाग से कपिल मोहन शर्मा, अशोक कुमार, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से सहायक अभियंता यशवंत धायल, इश्तकार, रोहन सिंह, विपिन कुमार, कौशल विकास मिशन से शुभम शर्मा, कन्हैयालाल शमिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला प्रोबेशन विभाग से ममता शर्मा, रविता शर्मा, जिला पंचायत राज विभाग से मनमोहन शर्मा, तेजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, नरेंद्र कुमार उज्ज्वल, प्रशांत मिश्रा, विजय कुमार, स्वाती रानी, जिला प्रोबेशन विभाग की अनीशा, सहकारिता विभाग से एसपी सिंह, जिला कृषि रक्षा विभाग से अमित कुमार, रोबिन सिंह, पीएमजीएसवाई विभाग से अंकुर उपाध्याय, रूपेंद्र कुमार, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग से मंजू छजलाना, जगदीश सिंह, जिला कृषि विभाग से कुलदीप कुमार, पशुपालन विभाग से महिपाल सिंह, महेंद्र पाल सिंह, प्रमोद कुमार, अटल भूजल विभाग अमित कुमार, अंकित तोमर भी अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी और इन सभी को नोटिस जारी किया गया था। अब सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल ने सभी का सितंबर का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि आगे निरीक्षण में कोई गायब मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed