फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला ने लगाया गांव में निर्वस्त्र घुमाने का आरोप

महिला ने लगाया गांव में निर्वस्त्र घुमाने का आरोप

Mon, 11 Feb 2019 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
महिला ने लगाया गांव में निर्वस्त्र घुमाने का आरोप
बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने चार जेठों पर मारपीट कर कपड़े फाड़ने और गांव में निर्वस्त्र घुमाने का आरोप लगाया। बचाव में आए पति से भी मारपीट की। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भेजे पत्र में बताया कि उसकी शिकायत पर घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप में लगे सबमर्सिबल पंप सेट को निकलवा दिया था और हैंडपंप चालू कराया गया। इसी को लेकर उसके चार जेठ उसने रंजिश रखने लगे। 17 दिसंबर 2018 को सुबह आठ बजे वह घर पर अकेली थी। इसी समय चारों जेठ घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। उसके पकड़े फाड़ कर उसे नग्न कर दिया। सास ने भी निर्वस्त्र अवस्था में उसकी पिटाई की। आरोप है कि चारों जेठों ने उसे मोहल्ले में इसी अवस्था में घुमाया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी। जब उसका पति बचाव में आया तो उसे पीटकर अधमरा कर दिय। उसने बिनौली थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दरोगा ने धमका कर थाने से उसे भगा दिया। पति-पत्नी आर्थिक तंगी के कारण अपनी चोटों का इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। उसने बताया कि सरकार नारी सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठा रही है, लेेकिन पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्र्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जांच कराकर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed