{"_id":"5c37a186bdec22736e4eafab","slug":"41547149702-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर में दीपिका और जूनियर में सुरभि प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर में दीपिका और जूनियर में सुरभि प्रथम
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें सीनियर वर्ग में दीपिका और जूनियर वर्ग में सुरभि प्रथम रही।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर और रणपाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज शिक्षित समाज होने के बावजूद लगातार लड़कियां की संख्या घट रही है, जबकि लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकलकर देश व समाज में परिवार के लोगों का नाम रोशन कर रही है। हमें लड़का व लड़की में कोई अंतर नहीं सोचना चाहिए। यदि बेटी नहीं होगी तो न बहन होगी, न मां, न समाज और न देश व समाज। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रतियोगिता हुई। इसमें सीनियर वर्ग में दीपिका प्रथम, नैंसी द्वितीय और अनुराधा तृतीय रही। जबकि जूनियर वर्ग में सुरभि प्रथम, सुमित द्वितीय और अंकित तृतीय रहा। विजेताओं को डायरेक्टर ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन रणपाल ने किया।