{"_id":"5c0ebecebdec22418d762299","slug":"41544470222-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति सर्वश्रेष्ठ:सहेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति सर्वश्रेष्ठ:सहेंद्र सिंह
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में सोमवार को नए बनने वाले भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में विधायक सहेंद्र सिंह रमाला गुरुकुल शिक्षा को वर्तमान परिवेश में सर्वश्रेष्ठ बताया।
मुख्य अतिथि छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने गुरुकुल के नए बनने वाले भवन की मंत्रोच्चारण के साथ आधारशिला रखी। इसके बाद आयोजित समारोह और गोष्ठी में उन्होंने कहा कि गुरुकुल हमारी प्राचीन ऋषि मुनियों की संस्कृति की पहचान है। वर्तमान समय में कान्वेंट स्कूलों में रोजगार परक शिक्षा तो दी जा रही है, लेकिन वहां संस्कार व नैतिक मूल्यों की शिक्षा का अभाव रहता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में भी गुरुकुल शिक्षा ही सर्वश्रेष्ठ है। इस अवसर पर गुरुकुल के बच्चों ने मंगलाचरण, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, मा की ममता आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गुरुकुल समिति के पदाधिकारियों और ब्रह्मचारी अतुल भैया ने विधायक को सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता धनपाल बैंसला ने की। संचालन दिनेश जैन ने किया। इसमें सचिन त्यागी, राजीव धामा, सुभाष सिंह, चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, प्रिंस जैन, राकेश जैन, श्रवण जैन, गौतम चंद जैन, सतीश वाल्मीकि, क्षितिज, गीता टंडन, पूनम जैन आदि रहे।