{"_id":"5b92c5cc867a557ecc326af4","slug":"41536345548-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार युवा और किसान हितैषी: योगेश धामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार युवा और किसान हितैषी: योगेश धामा
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार युवा और किसान हितैषी: योगेश धामा
बागपत। भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा कि सरकार का मुख्य एजेंडा युवा और किसान ही है। किसान हित में कई कदम उठाए गए हैं। सड़कों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। बकाया भुगतान के मुद्दे पर सरकार गंभीर है।
विधायक निधि से निर्मित दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से खेकड़ा स्थित आईटीआई तक इंटरलॉकिंग सड़क का योगेश धामा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि सड़क का निर्माण नहीं होने से पहले छात्रों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। यही वजह है कि युवाओं के हितों के लिए करीब 22 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया गया है। प्रदेश सरकार किसान और आमजन हितैषी है। बागपत जिले में ही अब तक सौ करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है। बागपत मुख्यालय पर बस स्टैंड के निर्माण की मांग को लेकर वह पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे, जल्द ही जिले को बस स्टैंड की सौगात मिल सकती है। इस दौरान रंजीत बाबा, गुल्लू, रामपाल, रामकरण, राजीव दांगी मौजूद रहे।