{"_id":"5b80618d42c79246475f6f0f","slug":"41535140237-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन नदी में भैंसा-बुग्गी सहित तीन किसान बह गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन नदी में भैंसा-बुग्गी सहित तीन किसान बह गए
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। तवेला गढ़ी गांव की पट्टी बंजारन में हिंडन नदी पार करते समय भैंसा-बुग्गी सहित तीन किसान बह गए। खेतों में काम कर रहे लोगों ने किसी तरह तीनों किसानों को बचा लिया, लेकिन नदी में डूबने से भैंसें की मौत हो गई। नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण हादसों से किसान भयभीत हैं। उन्होंने अपने खेतों में जाना छोड़ दिया। किसानों ने नदी पर पुल बनवाने की मांग की।
पट्टी बंजारन के सैकड़ों किसानों की हिंडन नदी के दूसरी तरफ कृषि भूमि है। किसान प्रति दिन जान हथेली पर रखकर नदी पार करते हैं। वर्तमान समय में हिंडन नदी में जल स्तर बढ़ा हुआ है, जिस कारण नदी पार करते समय ज्यादा जोखिम रहता है। शुक्रवार को किसान इंशाद, सर्वेश और शेख अली भैंसा बुग्गी में सवार होकर नदी के दूसरी तरफ खेत में चारा लेने जा रहे थे। हिंडन नदी में तेज बहाव के कारण भैंसा-बुग्गी बह गई। बुग्गी में सवार किसानों ने शोर मचा दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने गांव में मोबाइल से इसकी सूचना दी। गांव में ऐलान कराया ।
सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों किसानों को किसी तरह बचाया, लेकिन नदी में डूब कर भैंसें की मौत हो गई। लोगों ने मृत भैंसें को किसी तरह नदी से बाहर निकाला। इस हादसे के बाद दहशतजदा किसानों का कहना है कि एक सप्ताह पहले झूंडपुर में नदी पार करते समय भैंसें की पानी में डूबकर मौत हो गई थी। प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। अब पट्टी बंजारन में हादसा हो गया। किसानों की जान खतरे में है, लेकिन जिले के अफसरों को कोई चिंता नहीं है। उन्होंने नदी में पुल बनवाने की मांग की है। मांग करने वालों में नौशाद, हरपाल, अनवर, संजीव, नवाब, नन्हा आदि रहे।