{"_id":"5b4510ce4f1c1b0c278b5a31","slug":"41531252942-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच जाने वाले पर लगाए जुर्माना : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच जाने वाले पर लगाए जुर्माना : सीडीओ
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने मंगलवार को विकास भवन में जिला स्वच्छता समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिला ओडीएफ हो चुका है, इसके बाद भी कुछ ब्लॉक के फोटो अभी तक अपलोड नहीं हो सके हैं। जनपद में सबसे खराब स्थिति बड़ौत विकास खंड की है।
इस बैठक में सीओडी ने बताया कि जिले में शौचालयों के 91.56 प्रतिशत फोटो अप लोड हुए हैं। बड़ौत ब्लॉक में 88.61 प्रतिशत फोटो अप लोड हुए हैं। उन्होंने जानकारी दी की जनपद में कुल 245 ग्राम पंचायत हैं, इसमें राजस्व ग्रामों की संख्या 282 हैं। जनपद स्तर पर 247 गांव का ओडीएफ सत्यापन हो चुका है। 35 गांव शेष हैं। निर्देश दिए शेष गांव जल्द से जल्द सत्यापित किया जाए और संबंधित अधिकारी शौचालय सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। चेतावनी दी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
सीडीओ ने कहा कि ग्रामों में प्रतिवर्ष ओडीएफ उपलब्धि दिवस को एक समारोह के रूप में आयोजित कराया जाए। ग्राम पंचायतों में एक प्रस्ताव पारित करा कर खुले में शौच जाने वालों पर जुर्माना राशि और दबाव का तरीका तय किया जाए। ग्राम सभा की बैठक के एजेंडा में ओडीएफ की स्थिरता को अनिवार्य रूप से शामिल होनी चाहिए। बताया कि जिला स्वच्छता समिति द्वारा सीएमओ, बीएसए, डीपीओ को अहम जिम्मेदारी दी। गांव में समय-समय पर जाकर भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसमें पीडी एमएल पटेल, डीपीआरओ आलोक शर्मा, बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव, डीपीओ वीना बजाज, समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका आदि रहे।