Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   sri ganganagar shahzad bhatti sleeper network three arrested rajasthan

श्रीगंगानगर: पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी का नेटवर्क बनाने की साजिश का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2026 11:38 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 08 Nov 2026 11:38 AM IST
सार

श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में पुलिस ने पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी का स्लीपर नेटवर्क तैयार करने की कथित साजिश के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सोशल मीडिया ग्रुप में 34 सदस्यों को जोड़ा था और 14 से 19 साल के किशोरों को कमीशन का लालच देकर नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की जा रही थी।

विज्ञापन
sri ganganagar shahzad bhatti sleeper network three arrested rajasthan
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में पुलिस ने पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी का स्लीपर नेटवर्क तैयार करने की कथित साजिश का खुलासा किया है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर रायसिंहनगर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए स्थानीय युवाओं को जोड़कर सीमावर्ती इलाकों में देशविरोधी गतिविधियों के लिए नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। इस नेटवर्क के जरिए 34 नए सदस्यों को जोड़ने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया ग्रुप में जोड़े गए थे 34 सदस्य

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाया था। इसमें 34 नए सदस्यों को जोड़ा गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एनजेडपी निवासी सुमित शर्मा पुत्र राजेश शर्मा, गणेश नायक पुत्र रामस्वरूप नायक और गोमांवाली निवासी निखिल जाट पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है।पुलिस अब ग्रुप में शामिल सभी 34 सदस्यों के संपर्कों और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के अनुसार, सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों के युवाओं को लालच देकर इस नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश की जा रही थी।

विज्ञापन

14 से 19 साल के किशोरों को कमीशन का लालच

जांच में एक गंभीर पहलू यह भी सामने आया है कि नेटवर्क से 14 से 19 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही थी। युवाओं को नेटवर्क में शामिल होने और नए लोगों को जोड़ने के बदले मोटा कमीशन देने का लालच दिया जाता था। पुलिस को आशंका है कि पंजाब के मादक पदार्थ तस्करों की मदद से पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी का यह नेटवर्क तैयार किया जा रहा था। शुरुआती तौर पर युवाओं को आर्थिक लालच देकर अपने साथ जोड़ने और बाद में उन्हें देशविरोधी गतिविधियों में शामिल करने की योजना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट से फिलहाल संबंध नहीं

पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। उन्होंने कहा कि कम उम्र के युवाओं को ऐसे नेटवर्क में शामिल करने की कोशिश गंभीर चिंता का विषय है। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार युवकों की भूमिका का फिलहाल रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट प्रकरण से संबंध नहीं माना गया है। हालांकि, इस संबंध में भी गहन पूछताछ और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सीमावर्ती इलाकों में पहले भी पकड़े जा चुके हैं भट्टी नेटवर्क से जुड़े आरोपी

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान से संचालित और आईएसआई समर्थित बताए जा रहे शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में पहले भी हो चुकी है। अंबाला में दो किलोग्राम विस्फोटक के साथ भट्टी नेटवर्क से जुड़े तीन युवकों की गिरफ्तारी के बाद हनुमानगढ़ निवासी जसवंत उर्फ सोनू को पकड़ा गया था। इसके बाद सुनील उर्फ धोलू और कृश उर्फ शान भी गिरफ्तार हुए थे। कृश पर हनुमानगढ़ टाउन और रायसिंहनगर थानों की रेकी कर उनके वीडियो शहजाद भट्टी तक पहुंचाने का आरोप है। वहीं, लालगढ़ जाटान पुलिस ने सैन्य छावनी के नजदीक केरा गांव से आकाशदीप को गिरफ्तार किया था। अब श्रीगंगानगर में तीन युवकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस नेटवर्क के अन्य संपर्कों और सीमावर्ती क्षेत्रों में इसकी गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed