फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में ऑनलाइन आवेदन करने वालों के ही बनेंगे पासपोर्ट

बागपत में ऑनलाइन आवेदन करने वालों के ही बनेंगे पासपोर्ट

Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बागपत में ऑनलाइन आवेदन करने वालों के ही बनेंगे पासपोर्ट
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय पासपोर्ट कैंप 21 से 22 अप्रैल तक लगेगा। नोडल अधिकारी विवेक कुमार यादव ने बताया कि मेले में जाने से पहले आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद उनके पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। नोडल अधिकारी ने बताया कि 10 बजे इसका शुभारंभ होगा और पांच बजे तक समापन। उन्होंने कहा कि आवेदकों को प्रक्रिया हेतु पासपोर्ट सेवा कैंप में स्वयं उपस्थित होना पड़ेगा। वहां पर बॉयो मैट्रिक संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण की जाएगी। आवेदकों को अपने साथ सफेद बैक ग्राउंड के दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, एआरएन शीट एवं अन्य आवश्यक मूल दस्तावेज एवं उनकी एक-एक फोटो प्रति लाना अनिवार्य है। कैंप में केवल नए पासपोर्ट बनेंगे और नवीनीकरण के आवेदन ही स्वीकार होंगे।
विज्ञापन




पेयजल के लिए यात्रियों को होना पड़ा परेशान
अग्रवाल मंडी टटीरी। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक से इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि मोटर फूंकने के कारण परेशानी हुई है। शाम को मोटर सही करा दिया गया था। जिसके बाद पानी सुचारू रूप से सप्लाई हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed