{"_id":"5aca70944f1c1b9d108b46ae","slug":"41523216532-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप में दिव्यांगों को बांटे उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप में दिव्यांगों को बांटे उपकरण
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। तरूण मित्र परिषद ने रविवार को स्यादवाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन एंड रिसर्च में दिव्यांग कैंप का आयोजन कर दिव्यांगों को उपकरणों का वितरण किया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर और वरिष्ठ अतिथि नागेंद्र गोयल रहे। अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया रविवार को 31वें दिव्यांग कैंप और कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें दिव्यांग में 18 बुजुर्गों को पांच कृत्रिम हाथ, पांच कृत्रिम पैर, सात ऑर्थो शूज, 22 कैलीपर्स, आठ बैसाखी, दो व्हील चेयर, वॉकर, छड़ी बांटी। संजय खोखर ने कहा कि दिव्यांग उपकरणों से अपना दिनचर्या का कार्य सही प्रकार से कर सकेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आईएएस सेक्टर स्किल काउंसिल के चेयरमैन नाग्रेंद्र गोयल ने परिषद की ओर से कैंप लगाने पर आभार जताया। परिषद के सचिव सुभाष जैन और राकेश जैन ने बताया कि हस्तिनापुर में परिषद की ओर से विभिन्न प्रकार की सेवा और सहायता कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन