फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वितीय वर्ष 2018-19 का मूल बजट पारित

वितीय वर्ष 2018-19 का मूल बजट पारित

Tue, 03 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
वितीय वर्ष 2018-19 का मूल बजट पारित
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-019 का मूल बजट पारित किया । इसमें आय के अनुरूप लाभ का प्रावधान रखा गया।
नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा की अध्यक्षता और एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में हुई बैठक में प्रस्तावित बजट घाटे का नहीं हैं। व्यय आय से अधिक है। बजट संतुलित है यह भी ध्यान रखा गया है कि जिन शीर्षकों में आय-व्यय का प्रावधान बढ़ाया और घटाया गया है। इसका कारण भी स्पष्ट कर दिया गया है। अधिकांश शीर्षकों में गत वर्ष की आय में वृद्धि प्रस्तावित की । वर्ष 2018-019 में नगर पालिका परिषद् की आय के रूप में निजी स्रोतों से 10.33 करोड़ रुपये, आदर्श नगर योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पं दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना और अमृत योजना से 10.50 करोड़ रुपये, चौदवहां वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग अनुदान के रूप में 20.40 करोड़ रुपये आय होने की संभावना है। जबकि गत वर्ष का अवशेष पांच करोड़ रुपये अवशेष है। 2018-019 में 46.33 करोड़ आय की संभावना है। जबकि आय को देखकर वित्तीय वर्ष में 45.68 करोड़ रुपये का व्यय का अनुमान आंका है। वर्ष के अंत में 65.81 लाख रुपये का लाभ होने की संभावना है। चालू वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित वित्तीय वर्ष में सड़कों, नालियों का निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था व अन्य कार्यों पर व्यय किया जाएगा। इसमें सभासद शीला, प्रवीण, हरेंद्र तोमर, कालू राम, सरिता जैन, इसफान मलिक, रेनू तोमर, रविंद्र तोमर, संगीता चौहान, प्रताप चौहान, सौराज सिंह, अनुज जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed