{"_id":"5a95b5b54f1c1bc83b8b95ac","slug":"41519760821-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा के दो तीरंदाजों का भारतीय टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा के दो तीरंदाजों का भारतीय टीम में चयन
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। वेदवान आरचरी एकेडमी धनौरा-टीकरी के दो तीरंदाजों का भारतीय टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी बैंकाक थाईलैंड में होने वाले एशिया कप वर्ल्ड रैकिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनके चयन से जनपद के तीरंदाजों ने खुशी जाहिर की।
एकेडमी के कोच सचिन वेदवान ने बताया कि 19 से 22 फरवरी तक रोहतक हरियाणा में ट्रायल हुआ । इसमें एकेडमी के तीरंदाज यश देव उज्ज्वल और मधु वेदवान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें आधार पर यश देव उज्जवल का भारतीय पुरुष टीम और मधु का भारतीय महिला टीम में चयन हुआ। दोनों तीरंदाज 3 से 8 मार्च तक बैंकाक थाईलैंड में होने वाले 18वें एशिया कप वर्ल्ड रैकिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके बाद 5 से 10 अप्रैल तक फिलीस्पिन मनीला में होने वाले द्वितीय एशिया कप वर्ल्ड रैकिंग प्रतियोगिता भारत की तरफ से भाग लेंगे। बागपत तीरंदाजी संघ के महासचिव सुनील पंवार ने टीम में चयन होने पर दोनों तीरंदाजों को फोन पर बधाई दी। दोनों तीरंदाज अभी रोहतक कैंप में अभ्यास कर रहे हैं।