फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बजट पर टिकी महिलाओं की निगाहें

बजट पर टिकी महिलाओं की निगाहें

Tue, 30 Jan 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बजट पर टिकी महिलाओं की निगाहें
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

फरवरी माह के पहले सप्ताह में केंद्र सरकार के वर्र्ष 2018-19 के आने वाले बजट पर हर व्यक्ति की निगाहें टिकी हैं। आम बजट से महिलाओं को काफी उम्मीद दिखाई दे रही है। महिलाओं ने कहा केंद्र सरकार को जरूरत की चीजों की कीमतों को ध्यान में रखकर बजट बनाना चाहिए।

गृहणी सुमन और रुकमणि का कहना है कि खाने-पीने की वस्तुएं काफी महंगी है। इससे घर चलाना काफी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा यदि बजट में सरकार जरूरत की चीजों को सस्ती करती है तो मध्यम वर्ग के परिवार के लोगों को फायदा मिलेगा। गृहणी विभोर और लता रानी का कहना है कि गैस सिलेंडर को सस्ता करना चाहिए। उन्होंने कहा कर की चोरी रोकने के लिए नगद लेन-देन पर ओर अधिक प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार को घरेलू सामान और आम व्यक्ति के इस्तेमाल में होने वाली वस्तुओं को ध्यान में रखकर ही बजट लाना चाहिए। तभी सरकार को लोकप्रिय सरकार कहा जा सकेगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed