फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुगलपुरा में ऊर्जा निगम की टीम को करना पड़ा विरोध का सामना

मुगलपुरा में ऊर्जा निगम की टीम को करना पड़ा विरोध का सामना

Thu, 25 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
मुगलपुरा में ऊर्जा निगम की टीम को करना पड़ा विरोध का सामना
बागपत। नगर के मुगलपुरा की नई बस्ती में कनेक्शन काटने गई विद्युत निगम की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इससे हंगामा हो गया। टीम खानापूर्ति करके लौट आई। उपभोक्ताओं का कहना है कि निगम के लोग बगैर किसी नोटिस के कनेक्शन काट रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली का बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम की टीम शिकंजा कस रही है। इसके लिए छापामारी कर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यदि कोई चोरी से बिजली का प्रयोग करता मिलता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को टीम नगर के मुगलपुरा मोहल्ले की नई बस्ती में बकायेदारों के कनेक्शन काटने पहुंच गई। इस पर उपभोक्ताओं और मोहल्ले के लोगों ने हंगामा कर दिया। टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में टीम लौट आई। उपभोक्ता साबिर, साजिद, समी उल्ला ने कहा निगम द्वारा बिजली की खपत से अधिक बिल भेजे जा रहे हैं। शिकायत के बाद भी बिलों में सुधार नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं टीम बगैर किसी नोटिस के कनेक्शन काट रही है। जो पूरी तरह से गलत है। इसकी उच्चाधिकारियों से शिकायत होगी। निगम के एक्सईएन राजवीर सिंह ने कहा बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन कांटे जा रहे हैं। कुछ लोग टीम का विरोध भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed