फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बस और ट्रेन पर हेल्पलाइन नंबर अंकित करने के निर्देश

बस और ट्रेन पर हेल्पलाइन नंबर अंकित करने के निर्देश

Mon, 18 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
बस और ट्रेन पर हेल्पलाइन नंबर अंकित करने के निर्देश
बस और ट्रेन पर हेल्प लाइन नंबर अंकित करने के निर्देश
विज्ञापन


बागपत। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से हुई शिकायत के बाद डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बस, रेल और स्कूलों पर महिला, चाइल्ड हेल्प लाइन 181 और 1090 अंकित कराने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत की कि सार्वजनिक स्थलों सहित अन्य माध्यमों से जरूरी हेल्पलाइन नंबर अंकित नहीं किए गए हैं। शिकायत का संज्ञान लेते हुए आयोग ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग, डीएम और एसपी बागपत को हेल्पलाइन अंकित कराने के निर्देश दिए। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने आदेश का संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक राजकीय परिवहन निगम बड़ौत, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस और बागपत, बड़ौत के रेलवे स्टेशन मास्टर को महिला और चाइल्ड हेल्पलाइन 181 ओर 1090 अंकित कराने के निर्देश दिए। वहीं, जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित इस पर कार्रवाई की जाए। अन्य की दशा में आयोग की अवमानना की समस्त जिम्मेदारी उनकी होगी। लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed