फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बुखार के मरीजों की अस्पताल में लगी लाइन

बुखार के मरीजों की अस्पताल में लगी लाइन

Sun, 19 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
बुखार के मरीजों की अस्पताल में लगी लाइन
बागपत। जनपद में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। जनपद में सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी हुई है। शनिवार को मरीजों की जिला अस्पताल में भीड़ लगी रही। हालांकि चिकित्सकों ने कहा बुखार के मरीजों की संख्या में पहले के मुकाबले कमी आई है।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ माह से बुखार कहर बरपा रहा है। दो दर्जन लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। अकेले रटौल गांव में सात मरीजों की बुखार के कारण जान जा चुकी है। सर्दी का मौसम होने के बाद भी बुखार में कमी नहीं हो रही है। गांव, कस्बा और शहरों में बुखार का प्रकोप जारी है। शनिवार को भी सरकारी और गैर सरकारी अस्पताल में मरीजों की लाइन लगी रही। इनमें अधिकांश मरीज बुखार से ग्रस्त है। खट्टा प्रह्लादपुर गांव की महिला कविता अपने बेटी सोनम को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। उसका कहना है कि सोनम पिछले कई दिन से बुखार से ग्रस्त है। निजी चिकित्सक से इलाज कराने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। अचानक हालत बिगड़ने के कारण उसको यहां पर लाया गया। इसके अलावा सीएचसी बागपत में पहुंचा सोनू ने कहा वह पिछले सात दिन से बुखार से पीड़ित है। अभी तक उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सक मरीजों का इलाज करने में लगे हैं। उधर, सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या में कमी आई है। अधिकांश मरीज वायरल फीवर के आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed