{"_id":"597cdd724f1c1ba3168b493f","slug":"41501355378-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी गेंहू गोदाम पर उडायी जा रही नियमों की धज्जियां 16-32-17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी गेंहू गोदाम पर उडायी जा रही नियमों की धज्जियां 16-32-17
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी गेहूं गोदाम पर उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां
बिनौली (बागपत)। क्षेत्रीय विपणन कार्यालय सरकारी गेहूं गोदाम पर प्रशासनिक अफसरों की नाक के तले खुलेआम राशन पलटी का खेल किया जा रहा है। शनिवार को भी एफसीआई से आए राशन को बिना गोदाम के एंट्री किए बाहर से ही पलटी कर दिया गया। क्षेत्रवासियों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन को की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसको लेकर क्षेत्रवासियों मेें आक्रोश पनपता जा रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि नियमानुसार एफसीआई से आने वाले राशन की पहले क्षेत्रीय विपणन कार्यालय सरकारी गेहूं गोदाम पर एंट्री होती है, उसके बाद आए राशन की ओडी की जाती है ताकि पता चल सके की राशन कम आया है या अधिक। उसके बाद प्रत्येक माह की 21 से 30 तारीख के बीच गोदाम के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों के राशन डीलरों को गेहूं, चावल व चीनी वितरित की जाती है। आरोप लगाया कि गोदाम पर तैनात एसएमआई इंचार्ज मधु शर्मा राशन डीलरों की मिलीभगत से खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। एफसीआई गोदाम से आए राशन की गोदाम में बिना एंट्री कराए गोदाम के बाहर से ही पलटी करा दी गयी। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध किया तो वहां पर मौजूद कुछ लोग उनसे उलझ गए। आरोप लगाया कि इसकी सूचना डीएम कार्यालय पर दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इस संबंध मेें गोदाम की एसएमआई इंचार्ज मधु शर्मा बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन काट दिया। जबकि, एसडीएम दर्शन सिंह निगम ने कहा कि शिकायत मिली है, जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।