फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   40 schools merged, children went to other schools

Baghpat News: 40 विद्यालयाें का हुआ विलय, दूसरे स्कूलों में गए बच्चे

Mon, 28 Jul 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
40 schools merged, children went to other schools
बागपत। जिले के 40 विद्यालय शनिवार से बंद हो गए और इनमें पढ़ने वाले बच्चों को नजदीक के दूसरे विद्यालय में भेजकर पढ़ाया जा रहा है। पहले चरण में बच्चों की सबसे कम संख्या वाले इन स्कूलों का विलय किया गया है। अधिकतर बच्चों ने नए विद्यालय में पहुंचकर पढ़ाई शुरू कर दी है, जो रह गए हैं, वह सोमवार से नए विद्यालय में चले जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का दूसरे विद्यालय में विलय करने के आदेश दिए थे। इसके बाद विद्यालयों को विलय करने की तैयारी शुरू हो गई थी। जिले में 130 विद्यालय ऐसे मिले थे, जिनमें 50 से कम संख्या थी और उनकी सूची तैयार की गई थी। प्रधानों के बच्चों की संख्या बढ़ाने के आश्वासन के बाद 40 विद्यालय ऐसे चिह्नित किए गए, जहां बच्चों की संख्या 40 से कम है। बीएसए गीता चौधरी ने सभी बीईओ को 40 विद्यालयों का विलय कराने का निर्देश दिया था और फिर बीईओ ने सभी विद्यालयों का विलय कराने के लिए प्रधानाध्यापकों को पत्र लिखा था। इनमें से अधिकतर विद्यालयों का विलय हो गया है और जो विद्यालय विलय के बिना रह गए हैं, उनका सोमवार को हो जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों को समय से पहुंचने के निर्देश दिए और दूसरे विद्यालय में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा ताकि बच्चों की शिक्षा पर किसी भी तरह का प्रभाव न पड़े।
विज्ञापन

--



इन विद्यालयों का हुआ विलय

ग्वालीखेड़ा नंबर एक से नंबर दो, बिचपड़ी प्राथमिक विद्यालय से कानौली प्राथमिक विद्यालय, अग्रवाल मंडी टटीरी प्राथमिक विद्यालय नंबर दो से संविलियन विद्यालय, क्यामपुर प्राथमिक विद्यालय नंबर एक से प्राथमिक विद्यालय नंबर दो, चौपड़ा महेशपुर प्राथमिक विद्यालय से उच्च प्राथमिक विद्यालय विलय हुआ है। इसके अलावा गाधी प्राथमिक विद्यालय नंबर एक से प्राथमिक विद्यालय नंबर दो, निबाली प्राथमिक विद्यालय दो को संविलियन विद्यालय, राजपुर प्राथमिक विद्यालय नंबर दो को प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, सरूरपुर कलां प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन को प्राथमिक विद्यालय नंबर एक तो बली प्राथमिक विद्यालय नंबर दो को प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, उच्च प्राथमिक विद्यालय अब्दुलपुर का सुभानपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय, बसी प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन का नंबर एक, प्राथमिक विद्यालय निरोजपुर एम्मा का उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय गोठरा नंबर दो का नंबर एक में विलय हुआ है। इनके समेत 40 विद्यालयों का विलय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed