{"_id":"66fdd8c5b4b4c30bf9043347","slug":"36545-farmers-will-decide-the-fate-of-195-delegate-candidates-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-119307-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: डेलीगेट के 195 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 36545 किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: डेलीगेट के 195 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 36545 किसान
Thu, 03 Oct 2024 05:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बागपत व मलकपुर गन्ना समिति के 49 गांवों के डेलीगेट के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। चुनाव में उतरे 195 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 36545 किसान करेंगे। मतदान के लिए 200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और दोनों जगह बूथ बनाकर बैरिकेडिंग कर दी गई। मतदान के बाद ही मतगणना होगी और चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।
बागपत गन्ना समिति कार्यालय व मलकपुर समिति के लिए बड़ौत के गायत्री देवी काॅलेज को मतदान स्थल बनाया गया है। बागपत में 11 गांवों के 22 डेलीगेट के लिए मतदान किया जाएगा और इसके लिए 12 बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 36 कर्मचारियों को मतदान कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है और 14 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है।
यहां 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है और इनके भाग्य का फैसला आठ हजार 95 किसान मतदान करेंगे। वहीं मलकपुर के लिए बड़ौत के गायत्री देवी काॅलेज में 38 गांवों के 76 डेलीगेट पदों के लिए 42 बूथ बनाए गए है और 158 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 28450 किसान मतदान करेंगे और मतदान कराने के लिए 126 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। 24 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। दोनों जगह बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतदान किया जाएगा और मतदान शाम चार बजे तक किया जाएगा। वहीं बागपत व रमाला मिल समिति के लिए चार अक्तूबर को मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन
--
चुनाव कराए शांतिपूर्ण, न बरते लापरवाही
बागपत गन्ना समिति कार्यालय पर एसडीएम निकेत वर्मा ने मतदान में लगे कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मतदान कराने के लिए कर्मचारी सुबह पांच बजे से ही पहुंचकर तैयारी कर लें। चुनाव में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाए। वहीं बड़ौत के गायत्री देवी काॅलेज में भूमि संरक्षण अधिकारी धीरज कुमार ने भी बैठक लेकर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के आदेश दिए।
--
मतदान के बाद होगी मतगणना
समिति सचिव अनिल यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को मतदान होने के चार बजे के बाद मतगणना की जाएगी। इसके बाद विजेता की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान कराने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था कर दी गई है। मतदान केंद्र में मतदाता के अलावा किसी को नहीं आने दिया जाएगा।
--
इन गांवों के लिए होगा मतदान
समिति सचिव अनिल यादव ने बताया कि समिति कार्यालय पर पिलाना, डौला, खट्टा, ढिकौली, बिचपडी, गाधी, सुल्तानपुर हटाना, निरोजपुर गुर्जर, बिहारीपुर, बाखरपुर बालैनी, मवीकलां गांव के लिए मतदान होगा।