{"_id":"5c7d7a7cbdec221471639d1c","slug":"31551727228-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को किया पुरूस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को किया पुरूस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बीगपत)।
ग्राम पंचायत सिरसली के तत्वावधान में सोमवार को गांव में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं व शिक्षकों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस समारोह का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजू तोमर ने दीप जलाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्र छात्राएं लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम कर सफलता को प्राप्त करें। उन्होंने स्कूल के प्रतिभाशाली वंशिका,आयुषी, अभिनव, प्रियांशु, आशीष, छवि, तमन्ना, अर्चना, सूरज सहित 30 छात्र और छात्राओं व प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार, विभागीय निरीक्षक तेजपाल शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता कवल सिंह ने की। इसके उपरांत स्कूल के छात्र छात्राओं ने महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य में गांव में भोला पार्वती व भारत माता की मनमोहक शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा स्कूल प्रांगण से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण कर वापस स्कूल पर आकर ही खत्म हुई। शोभायात्रा के सुरक्षा मद्देनजर बिनौली पुलिस बल भी मौजूद रहा। शोभायात्रा में रोहित कुमार, शिखा, सुधीर, राजेंद्र सिंह, धर्मबीर सिंह, जसवंत, कृष्ण, प्रदीप आदि का सहयोग रहा।