{"_id":"5c54a11ebdec2273875d50dc","slug":"31549050142-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों का संचालन देरी से होने पर यात्रियों को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों का संचालन देरी से होने पर यात्रियों को दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों का संचालन देरी से होने पर यात्रियों को दिक्कत
खेकड़ा। दिल्ली शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन देरी से होने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा प्रदर्शन किया।
दिल्ली शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के अनुरूप न होने से यात्रियों को ट्रेन लेट होने के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ट्रेन को क्रॉस कराने के लिए खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक खड़ा किया जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली से सुबह नौ बजे शामली जाने वाली यात्री ट्रेन 74021 अपने निर्धारित समय खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई, जिसको जनता एक्सप्रेस ट्रेन से क्रास कराने के लिए खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इसको लेकर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। अंकित धामा, राजीव गोयल सभासद, सचिन रुहेला, विशाल, हरिओम, अरविंद, आशुतोष आदि ने कहा कि आए दिन ट्रेन को खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक खड़ा किया जाता है। इससे यात्रियों को सर्दी में भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। यात्रियों ने रेलवे विभाग से ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के अनुरूप कराए जाने की मांग की।