फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आठ गांव के 21 विद्यालय जल्द होंगे स्मार्ट

आठ गांव के 21 विद्यालय जल्द होंगे स्मार्ट

Thu, 13 Dec 2018 01:15 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
आठ गांव के 21 विद्यालय जल्द होंगे स्मार्ट
बागपत। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूलर अर्बन मिशन के तहत आठ गांव के 21 परिषदीय विद्यालय स्मार्ट बनने की अंतिम पायदान पर है। ई लाइब्रेरी और छह कंप्यूटर लैब का भी कार्य पूरा होने वाला है। जल्द क्षेत्र के बच्चे विद्यालयों में पढ़कर स्मार्ट बनेंगे। यहां पर नीचे बैठकर बच्चे पढ़ाई नहीं करेंगे।
विज्ञापन

जिले के छपरौली ब्लॉक के सात और बड़ौत ब्लॉक के एक गांव का चयन श्याम प्रसाद मुखर्जी रूलर अर्बन मिशन के तहत चयन किया। सिलाना को कलस्टर बनाया। इन गांवों के विकास के लिए 104 करोड़ के बजट निर्धारित किया। इससे विकास कार्य कराया जा रहा है। योजना के तहत सिलाना कलस्टर के आठ गांवों के 21 परिषदीय विद्यालय स्मार्ट बनाने का कार्य अंतिम छोर पर पहुंच गया। जलभराव की समस्या को देखकर उच्चीकरण कराया जा रहा है। संपूर्ण कार्य पूरा होने पर छात्रों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से शिक्षित बनाया जाएगा। कंप्यूटर के माध्यम से बच्चों को अक्षर ज्ञान कराया जाएगा। वहीं भूमि पर बैठकर नहीं पढ़ना पड़ेगा, इसके लिए रंग बिरंगे फर्नीचर की व्यवस्था की। उच्च प्राथमिक के छह विद्यालयों में ई लाइब्रेरी और छह कंप्यूटर लैब का कार्य पूरा हो गया है। इन गांवों के युवाओं को टहलने के लिए पार्क बनाए जा रहे हैं। वहीं जॉगिंग ट्रैक का भी निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होते ही हैंडओवर कर दिया जाएगा। डीआरडीए के परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने कहा कि सिलाना कलस्टर के आठ गांवों के 21 विद्यालयों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। इनका निर्माण कार्य करीब पूरा हो गया है। अंतिम रूप देकर हैंडओवर कराया जाएगा।
विज्ञापन


आश्रम पद्धति विद्यालय निर्माण में अटक रहा रोड़ा
बागपत। सिलाना कलस्टर के चांदनहेडी गांव में प्रस्तावित आश्रम पद्धति विद्यालय में रोड़ा अटका है। जिला पंचायत से विद्यालय के लिए स्वीकृति नहीं मिल रही है। प्रकरणों को मंडलायुक्त को अवगत कराया है। इसके लिए दोबारा से प्रस्ताव पारित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका का भी चल रहा निर्माण कार्य
बागपत। योजना के आठ गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र, पशु सेवा केंद्र, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, मिनी स्टेडियम, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, बहुउद्देशीय हाल, सामुदायिक स्थल, सोलर पावर स्थापना, सोलर आर ओ प्लांट, तालाब की खोदाई, खेल स्टेडियम, मिनी स्टेडियम सहित अन्य कार्य पर भी काम चल रहा है।


सिलाना कलस्टर के आठ गांव
बागपत। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूलर अर्बन मिशन के तहत जिले में आठ गांव का चयन किया। इसमें सिलाना को कलस्टर बनाया। इसमें शेरपुर, लुहारा, मुकंदपुर, बासौली, चांदनहेड़ी, सिलाना, बरवाला, हलालपुर गांव का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed