फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ठगे से रह गए किसान, अब भुगतान आखिरी उम्मीद

ठगे से रह गए किसान, अब भुगतान आखिरी उम्मीद

Fri, 30 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
ठगे से रह गए किसान, अब भुगतान आखिरी उम्मीद
बागपत। प्रदेश की भाजपा सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित कर दिया है। इस बार गन्ने के भाव में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। किसानों को कम से कम दस रुपये गन्ना बढ़ोत्तरी की उम्मीद थी। विपक्ष का कहना है कि किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। सरकार का किसान विरोधी चेहरा साफ हो गया है। सीएम योगी आदित्य नाथ ने 30 नवंबर तक पिछले पेराई सत्र के भुगतान का भरोसा किसानों को दिया था, देखते हैं यह वायदा पूरा होता है कि नहीं।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि सरकार से किसान भाव में बढ़ोत्तरी की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन निराशा हाथ लगी। लागत मूल्य के हिसाब से ही एक सौ रुपये की बढ़ोत्तरी होनी चाहिए थी। सरकार की रवैये से किसान निराश है।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना का कहना है कि सरकार का असली चेहरा किसानों के सामने आ गया है। भाव में एक भी रुपये की बढ़ोत्तरी नहीं करके किसानों का मजाक बना दिया गया है। सरकार की नीति का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि किसान विरोधी सरकार है। भाजपा सरकार सिर्फ बातें करती हैं, एक भी काम किसी भी वर्ग के हित में नहीं करती। आमजन सरकार की नीति और नियत को अब समझ चुका है ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम कुमार चौधरी का कहना है कि किसान अपनी वोट की ताकत से भाजपा को करारा जवाब देगा। गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए थी। सरकार का रवैया बेहद निराशाजनक है। किसानों के बीच निराशा छा गई है।
बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित का कहना है कि गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए थी। सरकार की नीति सिर्फ फाइलों में ही सिमटकर रह जाती है, धरातल पर कुछ नहीं दिखता है।



दम तोड़ रही भुगतान की उम्मीदें
बागपत। पिछले पेराई सत्र के एकमुश्त भुगतान की उम्मीद भी दम तोड़ रही है। सरकार के वायदे का शुक्रवार का आखिरी दिन है। प्रभारी जिला गन्ना अधिकारी विनीत कुमार का कहना है कि अभी वह इस विषय में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बता सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed