फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ठेकेदार के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

ठेकेदार के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। टेंडर होने के बावजूद मौके पर गाड़ी न भेजने के विरोध में बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप पर क्षेत्र के कई गांव के किसानों ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। किसानों का आरोप था कि ठेकेदार द्वारा मौके पर गाड़ी न भेजने के कारण किसान स्वयं अपने वाहनों पर फुंके ट्रांसफार्मरों को सीटीआर वर्कशाप पर लेकर आ रहे हैं, शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सूचना पर एसडीओ मौके पर पहुंचे और जांच कर किसानों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। बाद मेें ट्रांसफार्मरों के अभाव को देखते हुए एसडीओ ने अमरोहा जनपद से दर्जनों ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

बुधवार को बिनौली, दरकावदा, जौनमाना, ढिकाना, लुहारी, खड़खडी, बिजरौल, बड़ौली आदि गांव के काफी संख्या में किसान सीटीआर वर्कशाप पर पहुंचे। बिनौली के किसान जहान सिंह का कहना था कि उसका 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर काफी समय से फुंका पड़ा है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार ने मौके पर गाड़ी नहीं भेजी, जिस कारण हजारों रुपये देकर प्राइवेट गाड़ी नंबर यूपी-17टी 5411 से फुंका ट्रांसफार्मर सीटीआर वर्कशाप पर लाना पड़ा। इसके अलावा कागरंान गढी गांव के किसान धर्मपाल ने बताया कि उसका 100 केवीए आठ सितंबर से फुंका पड़ा है, लेकिन सूचना के बावजूद भी ठेकेदार ने मौके पर गाड़ी नहीं भेजी, जिस कारण मजबूरन हजारों रुपये से प्राइवेट गाड़ी नंबर यपी-12 ई 7756 से फुंका ट्रांसफार्मर लाना पड़ा। किसानों का कहना था कि जब ठेकेदार को ट्रांसफार्मर लाने व ले जाने का टेंडर विभाग से दिया गया है फिर गाड़ी मौके पर क्यों नहीं भेजा। उन्होंने ठेकेदार पर बीच रास्ते में तेल निकालने का भी आरोप लगाया। उनकी कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर एसडीओ प्रवेश गिरी मौके पर पहुंचे और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में सीटीआर वर्कशाप पर ट्रांसफार्मरों की कमी को देखते हुए एसडीओ प्रवेश गिरी ने अमरोहा जनपद से 10 ट्रांसफार्मर बड़ौत भेजने की ई-मेल की और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। हंगामा करने वालों में मोहित, आकाश, दीपक, संजीव, अनिल, अशोक, विकास, बबलू, सुधीर, अमित, राकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed