{"_id":"5b5788a74f1c1b6f548b66d8","slug":"31532463271-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी छात्र छात्राओं के दल ने किया पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी छात्र छात्राओं के दल ने किया पौधारोपण
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। फतेहपुर पुट्ठी गांव स्थित श्री सांई ग्लोबल एकेडमी में मंगलवार को हरित प्राण ट्रस्ट के तत्वावधान में विदेशी छात्र-छात्राओं के दल ने एकेडमी में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी में पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए चिंतन मंथन भी किया।
एकेडमी में जैसे ही अमेरिका के कैलिफोर्निया की हम्बोल्ट यूनिवर्सिटी एवं दिल्ली के लेडी इरविन कॉलेज के लारेंज, ऐना, जेसमिन, गलेरिया, सृष्टि, उमा, उमंग तनवी आदि छात्र-छात्राओं का दल पहुंचा तो वहां के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आम, शीशम, कंजी, जामुन, पापड़ी सहित करीब 150 फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर उनकी परवरिश करने का संकल्प लिया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर ने कहा कि धरती का सबसे कीमती गहना पेड़-पौधे हैं। इन्हें लगाने से पर्यावरण तो शुद्ध होता ही है साथ ही धरा की सुंदरता भी बढ़ती है। इस मौके पर प्रबंधक अनुज मलिक, प्रधानाचार्य हरिद्वारी आर्य, अन्नू मलिक, अमित, दीपक, सपना, अनीता, निधि, शैली, नीता, पूजा आदि रहे।