{"_id":"5b2ab49e4f1c1bed778b5181","slug":"31529525406-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं का होगा शारीरिक व बौद्धिक विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं का होगा शारीरिक व बौद्धिक विकास
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)।
कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय आर्य छात्र सभा ने पांच दिवसीय गुरुकुल शिविर का आयोजन किया। इसमें युवाओं को शारीरिक एवं बौद्धिक निर्माण किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुकुल चरथावल से आए आचार्य योगेश ने ध्वजा रोहण कर किया। इस मौके पर राष्ट्रीय छात्र सभा के अध्यक्ष आचार्य राजेश ने कहा कि श्रेष्ठ राष्ट्र के निर्माण के लिए सर्व प्रथम श्रेष्ठ छात्र का निर्माण करना जरूरी है। श्रेष्ठ छात्र के निर्माण के लिए ही पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से छात्रों का शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक, अध्यात्मिक व संगठनात्मक शक्ति का विकास किया जाएगा। प्रधान अवनीश आर्य ने कहा कि हमारी सबसे मूल्यवान संपत्ति संतान है। प्राचीन शिक्षा पद्धति से युवाओं को राष्ट्र भक्त बनाया जा सकता है। शिविर में प्रवीन, रमेश चंद वर्मा, एडवोकेट कुनाल मानव, नवीन, डॉ. मनिला, मनोज, सहदेव, राजसिंह, राहुल, सुधीर आदि का सहयोग रहा।