{"_id":"5afdd5814f1c1be4408b6014","slug":"31526584705-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 हेक्टेयर भूमि में लगाए जाएंगे 128100 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
110 हेक्टेयर भूमि में लगाए जाएंगे 128100 पौधे
Updated Fri, 18 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रभारी डीएम लोकपाल सिंह ने बताया कि जिले में 110 हेक्टेयर भूमि में 128100 पौधरोपण होगा। सभी विभागों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पूरे प्रदेश में नौ करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में पौधरोपण अभियान के चलते प्रभारी डीएम लोकपाल सिंह ने अफसरों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ों का अहम योगदान है, जिसे देखते हुए प्रदेश में नौ करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। जिले को 110 हेक्टेयर भूमि में 128100 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने बताया कि वन विभाग 65 हेक्टेयर भूमि पर 78000 पौधरोपण करेगा। ग्रामीण विकास विभाग को 19 हेक्टेयर भूमि पर 30 हजार, उद्यान विभाग को चार हेक्टेयर भूमि पर पांच हजार, चिकित्सा विभाग को एक हेक्टेयर भूमि पर दो हजार, लोक निर्माण विभाग को चार हेक्टेयर भूमि पर छह हजार, माध्यमिक शिक्षा विभाग चार हेक्टेयर भूमि पर चार हजार, सिंचाई विभाग को आठ हेक्टेयर भूमि पर 10 हजार, बीएसए चार हेक्टेयर भूमि पर 44 हजार पौधरोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि बरसात ऋतु में उपरोक्त लक्ष्य के सापेक्ष पौधे अवश्य लग जाने चाहिए। इन पौधों का समय-समय पर औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। जो अधिकारी बैठक में प्रतिभाग नहीं कर पाए सबको स्पष्टीकरण मांगा गया है।
डीएफओ अरुण कुमार ने बताया कि बैठक में प्रतिभाग करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को वन विभाग की ओर से एक-एक पीपल का पौधा दिया गया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रविदत्त, क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह, उद्यान अधिकारी सर्वेश कुमार सहित अन्य विभाग के अफसर मौजूद रहे।