फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा सरकार में किसान और मजदूर बेहाल- गौतम

भाजपा सरकार में किसान और मजदूर बेहाल- गौतम

Fri, 27 Apr 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार में किसान और मजदूर बेहाल- गौतम
बागपत। जोन प्रभारी राज कुमार गौतम ने कहा भाजपा सरकार में किसान और मजदूर बेहाल हैं। उन्होंने कहा किसानों को फसलों को वाजिब दाम नहीं मिल रहा है और गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है।े
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोर्ट रोड पर स्थित बसपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि जोन प्रभारी राज कुमार गौतम ने कहा भाजपा सरकार में अपराध बढ़ा है। बलात्कार, हत्या, लूट, डकैती और चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस, पेट्रोल, खाद, यूरिया, खाने पीने की वस्तुएं महंगी हुई हैं। किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मिलों पर करोड़ों रुपये बकाया है। इससे परेशान होकर किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं। कर्ज माफी के नाम पर किसानों को छला गया है। भाजपा को लोकसभा चुनाव में इस बार जनता सबक सिखा देगी। इसमें सत्यपाल पेपला, पूर्व विधायक सत्यवीर गुर्जर, बाबू चमनलाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने की। संचालन महेश प्रधान ने किया। इसमें श्याम सुंदर गौतम, बबलू कौशिक, सतेंद्र मौर्य, डॉ. ओमपाल, हरपाल सिंह, हाजी फिरोज, सूरज मल दरोगा, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed