फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नहीं किया मिल ने भुगतान, कैसे होगा पोती का इलाज

नहीं किया मिल ने भुगतान, कैसे होगा पोती का इलाज

Wed, 04 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
नहीं किया मिल ने भुगतान, कैसे होगा पोती का इलाज
र्रमाला (बागपत)। बरवाला गांव का एक किसान रुपये के अभाव में अपनी बीमार पोती का इलाज नहीं करा पा रहा है। मलकपुर चीनी मिल किसान के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। किसान ने डीएम से भुगतान दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बरवाला गांव निवासी किसान इकबाल सिंह पुत्र अतल सिंह का मलकपुर चीनी मिल पर किसानों का लाखों रुपये गन्ने का भुगतान बकाया है। वह आर्थिक तंगी झूल रहा है। उसकी पोती सोनिया तोमर काफी समय से बीमार चल रही है। उसका दिल्ली व गाजियाबाद में दो अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उसके इलाज में काफी रुपये खर्च हो चुके हैं। गन्ना भुगतान न होने के कारण अब पोती का इलाज नहीं करा पा रहा है। उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मलकपुर मिल से गन्ने का भुगतान दिलाने की मांग की । डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से जिला गन्ना अधिकारी को भुगतान दिलाने के लिए लिखा । डीसीओ ने मलकपुर चीनी मिल को भुगतान करने के लिए लिखा, लेकिन मिल ने किसान को भुगतान नहीं किया। भुगतान न होने से किसान परेशान हैं। उसने चेतावनी दी कि यदि उसे मलकपुर मिल ने गन्ने का भुगतान नहीं किया तो वह कोई गंभीर कदम उठाने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed