{"_id":"5ac3d81b4f1c1bcd618b557d","slug":"31522784283-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री बड़ौत में पांच को करेगें शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री बड़ौत में पांच को करेगें शिरकत
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। महर्षि कश्यप सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप जयंती समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शिरकत करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार को डीएम और एसपी ने समारोह स्थल का जायजा लिया और आयोजकों को आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ऋषिरेंद्र और एसपी जयप्रकाश, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रमानंद कुशवाहा, सीओ रमाला और कोतवाली प्रभारी एके सिंह सहित अधिकारी कार्यक्रम स्थल पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने सभा स्थल पर ही बन रहे हेलीपेड का निरीक्षण किया और विद्युत लाइन के तार हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के संयोजक अनिल कुमार कश्यप, ओमपाल कश्यप, अनिल कुमार से बातचीत की और आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में बिनौली रेलवे स्टेशन मैदान व बागपत से आने वाले वाहनों को वीर स्मारक इंटर कॉलेज में पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पांच अप्रैल को 12 बजे पहुंचेंगे और महर्षि कश्यप जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे। उनके साथ सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी होंगे।
महर्षि कश्यप जयंती में पहुंचने की अपील की
बड़ौत (बागपत)। धनौरा गांव में कश्यप समाज की बैठक में कुसुम कश्यप ने पांच अप्रैल को दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में होने वाले महर्षि कश्यप जयंती समारोह में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने की अपील की। इसके बाद उन्होंने अन्य कई गांव में जनसंपर्क कर समाज के लोगों से सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। उनके साथ वेदपाल उपाध्याय, तेजपाल प्रधान, शिवकुमार कटारिया, सत्यपाल, ओमकार प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
पांच अप्रैल को बड़ौत आएंगे केशव प्रसाद मौर्य
बागपत। बड़ौत के दिबंगर जैन डिग्री कॉलेज के सी फील्ड में पांच अप्रैल को मनाई जाने वाले महर्षि कश्यप जयंती को सफल बनाने के लिए महर्षि कश्यप ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। ट्रस्ट के सचिव अशोक अंतिल ने बताया कि मंगलवार को काठा, मवीकलां, पाली में जनसंपर्क कर लोगों से जयंती में पहुंचने की अपील की। प्रशांत कश्यप, रामकिशन, अनिल, प्रमोद, भंवर सिंह, दीपक, भवि कश्यप मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि होंगे।