{"_id":"5abbf0fb4f1c1b5c2a8b46e4","slug":"31522266363-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान महावीर का जन्म कल्याणा महोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान महावीर का जन्म कल्याणा महोत्सव मनाया
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया । इस मौके पर सोलह सपनों का शहर में जुलूस बैंडबाजों के साथ निकाला।
बुधवार को मंदिर में सुबह के समय शांति स्नान पूजा व भक्तांबर पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद माता त्रिशला को दिखाई दिए सोलह स्वप्नों का जुलूस मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ गुरूना रोड पर जगदीश प्रसाद नीरज कु मार के आवास पर पहुंचा। इस मौके पर भगवान की आरती उतारी और रात्रि में भजन कीर्तन के कार्यक्रम हुए। इससे पूर्व बोलियों का कार्यक्रम हुआ। इसमें माता त्रिशला को दिखाई दिए 16 स्वप्नों की बोली हुई। इसमें हाथी की महेश चंद अनुराग जैन, वृषभ की अनुज कुमार अतुल कुमार जैन, शेर की रमेश चंद अमित कुमार जैन, लक्ष्मी की महेश चंद अनुराग जैन, पुष्प पाला की जयप्रकाश और जितेंद्र कुमार जैन, चंद्र की जयभगवान और दीपक कुमार जैन, सूर्य की जयप्रकाश और दीपक कुमार जैन, मंगल ध्वजा की अमोलक चंद और नीरज कुमार जैन, कुंभ कलश की वेद प्रकाश, टेक चंद जैन और पिंटू जैन, पद्य सरोवर की फिरोजी लाल और विनोद कुमार जैन, क्षीर समुद्र की रविंद्र कुमार और आकाश जैन, देव विमान की सुख माल चंद और अंकुर जैन, रत्न राशि की राजेंद्र कुमार जैन, निर्धुम अग्नि की ओमप्रकाश और अनुभव जैन, पालना की जगदीश प्रसाद और नीरज जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसमें अध्यक्ष राजीव कुमार जैन, महामंत्री सुख माल चंद जैन, दीपक जैन, अनुराग जैन, अंकुर जैन, मनोज जैन, अनुज जैन आदि रहे।