{"_id":"5a60f07c4f1c1ba0268b52b2","slug":"31516302460-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोकसभा में मृतक शिक्षक को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोकसभा में मृतक शिक्षक को दी श्रद्धांजलि
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को शोकसभा हुई। इसमें शिक्षकों ने बुलंदशहर में शिक्षक के आत्महत्या की घटना पर आक्रोश जताया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शोकसभा की अध्यक्षता रामबली तोमर ने की। संचालन सत्यवीर सिंह व प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसमें शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बुलंदशहर की इस दर्दनाक घटना पर शिक्षक संघ मूकदर्शक नहीं रहेगा और जब तक जिला विद्यालय निरीक्षण, विद्यालय के प्रबंधक तथा लेखा संगठन कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा अधिकारी आए दिन खुलेआम शिक्षकों का शोषण व अपमानित करने पर तुले हैं, इससे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसमें अजयराज शर्मा, ललित जैन, देशपाल तोमर, विकास कुमार, अनुज तोमर, बिमल किशोर, अर्चना, गीता, गौरव, राजवीर आदि रहे। दूसरी तरफ जनता वैदिक इंटर कॉलेज में भी शिक्षकों ने मृतक शिक्षक को श्रद्धांजलि दी। इस में देवेंद्र सोलंकी, वीरेंद्र सिंह, नीलम, मंजीत वर्मा, सुरेंद्र हटाना, डॉ. आरएस तोमर आदि रहे।