{"_id":"5a4d3adc4f1c1b3e198b4c27","slug":"31515010780-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीत लहर से कंपकंपाएं लोग, धूप में भी राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीत लहर से कंपकंपाएं लोग, धूप में भी राहत नहीं
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सर्दी ने लोगों को कंपकंपा दिया है। सर्दी से बुरा हाल हो गया। दिनभर लोग घरों में दुबके रहे। शीत लहर से कंपकंपी छुड़ा दी, बाइक सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अलाव के सामने हाथ तापकर राहत महसूस की। शीत लहर के चलते लोग ठिठुर गए है। सर्दी के कारण जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। कोहरे से राहत मिली ठंडी हवाओं की चपेट में क्षेत्र की जनता रही। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली, लेकिन तीन बजे बाद दोबारा से सर्दी का स्तर बढ़ना शुरू हो गया था। बढ़ती सर्दी के चलते बस और ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या कम देखी जा रही है। जगह-जगह सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा राहगीरों ने लिया। प्रशासन ने जिले में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की। इस का फायदा राहगीरों को मिलेगा।
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनें घने कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही है। इससे यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। एक सप्ताह से घने कोहरे से जहां जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है,वहीं दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली अधिकांश ट्रेनों भी घंटों लेट चल रही है। बुधवार को भी दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन (74021) अपने निर्धारित समय से करीबन पौन घंटा लेट पहुंची। वहीं शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन (51910 ), जिसका बड़ौत स्टेशन पर पहुंचने का समय 10:10 बजे मिनट है, वह करीबन एक घंटा लेट रही। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेन निर्धारित समय से लेट चल रही है।
एसडीएम को सीएचसी के रेन बसेरे में मिला अंधेरा
बागपत। प्रशासन ने जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की। बुधवार को एसडीएम विवेक कुमार यादव ने विभिन्न स्थानों पर जल रहे अलाव का निरीक्षण किया। लोगों से इसकी जानकारी ली गई। इसके अलावा रेन बसेरे का निरीक्षण किया। सीएचसी में बने रेन बसेरे में उन्हें काफी अनियमितता मिली। लाइट की कोई व्यवस्था नहीं की । जमीन पर कोई भी बिछेना नहीं था। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्ति की। डॉक्टरों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद तहसील में बने रेन बसेरे में निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहां व्यवस्था दुरुस्त मिली।