फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मतगणना कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

मतगणना कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
मतगणना कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
बागपत। एक दिसंबर को निकाय चुनाव के मतों की मतगणना होगी। कामिक प्रभारी एमएल पटेल ने गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान वोटों की गिनती की छोटी से छोटी गतिविधियों से अवगत कराया ।
विज्ञापन

तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायत में तीसरे चरण के लिए 29 नवंबर को मतदान होगा। इसकी तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। एक दिसंबर को मतगणना का दिन निर्धारित किया। इसके लिए सोमवार को गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रशिक्षण और कामिक प्रभावी पीडी एमएल पटेल ने मतगणना में लगाए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी । उन्होंने बताया एक मतगणना टेबल पर पांच कर्मचारी तैनात होंगे। जो वोटों की गिनती करेंगे। प्रत्येक निकाय से बंडल तैयार किए हुए मत पत्र मिलेंगे। जिनको अच्छी प्रकार से काउंट करना है। अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों को मिलने वाले मतों का अलग-अलग बंडल बनाया जाएगा। जिसकी गिनती अच्छी तरह से करनी है। उन्होंने कहा सबसे महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। कोई भी गड़बड़ी न हो, इसके लिए सही प्रकार से मतगणना करनी होगी। उन्होंने बताया जिस भी निकाय में कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी, समय से पहले पहुंचकर अपनी टेबल पर कार्य शुरू कर देता है। इसमें सभी निकायों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


565 कर्मचारियों में से 31 रहे अनुपस्थित
मतगणना के लिए 565 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई । इसमें 31 कर्मचारी अनुपस्थित रहे है। कामिक प्रभारी पीडी एमएल पटेल ने बताया प्रशिक्षण के दौरान मतगणना प्रेक्षक 12, मतगणना सहायक 13 और छह सहायक मतगणना अधिकारी प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे हैं। सभी कर्मचारियों के विभागों के उच्चाधिकारियों को नोटिस जारी होगा। डीएम भवानी सिंह खंगारौत और चुनाव आयोग के आदेशानुसार संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान प्रशिक्षण में भी 36 कर्मचारी गैरहाजिर रहे थे। इनको नोटिस जारी किया। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


267 पोलिंग पार्टियां आज होगी रवाना
बागपत। कामिक और प्रशिक्षण प्रभारी एमएम पटेल ने बताया मतदान कराने के लिए मंगलवार को 267 पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। उन्होंने बताया बागपत के मतगणना स्थल एसपीआरसी डिग्री कॉलेज, खेकड़ा के एमएम इंटर कॉलेज और बड़ौत के कृषि उत्पान मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना होगी।

मतदाता पर्चियां बांटी
बागपत। तीसरे चरण का मतदान 29 नवंबर को होगा। इसके लिए बागपत, बड़ौत, खेकड़ा नगर पालिका, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी, दोघट, टीकरी, छपरौली नगर पंचायत क्षेत्रों में प्रशासन ने मतदाता पर्चियां घर-घर बांटी। बीएलओ से लेकर लेखपाल, और पालिका, पंचायतों के कर्मचारियों लोगों को पर्चियां दी।


24 घंटे खुलेगा कट्रोल रूम
बागपत। निकाय चुनाव की समस्याओं को देखकर कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका प्रभारी डीआईओएस पीके मिश्रा को बनाया है। अभी तक एक ही शिकायत कंट्रोल में पहुंची है। इसका समाधान करा दिया गया है। डीआईओएस ने बताया कि 24 घंटे कंट्रोल रूप खुलेगा। इसमें प्रधानाचार्यों से लेकर विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed