{"_id":"5a15d48f4f1c1b79548beed2","slug":"31511380111-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली में छह माह से बंद पड़ा है एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामनौली में छह माह से बंद पड़ा है एटीएम
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में केनरा बैंक का एटीएम छह माह से खराब पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में छह माह पहले केनरा बैंक में लगा एटीएम खराब हो गया था। इसे आज तक ठीक नहीं कराया । इसके कारण ग्रामीणों को कैश निकालने में परेशानी हो रही है। पूर्व ग्राम प्रधान महीपाल सिंह आदि ने शाखा प्रबंधक को पत्र लिखकर एटीएम मशीन ठीक कराने की मांग की। इसमें पूर्व प्रधान महीपाल सिंह, सतपाल सिंह, ज्ञानेंद्र, सोनू, माया, महावीर, प्रवीण, महक सिंह, अशोक आदि रहे। दूसरी तरफ बैंक के शाखा प्रबंधक इमरान ने बताया कि एटीएम मशीन की हार्ड डिस्क खराब है। इस कारण एटीएम बंद पड़ा है।
विज्ञापन