{"_id":"59f77d964f1c1bcd538ba22b","slug":"31509391766-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमौली से सरूरपुर शादी में सरीक होने जा रही महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमौली से सरूरपुर शादी में सरीक होने जा रही महिला की मौत
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग पर दिल्ली बस स्टैंड के पास बड़ौत डिपो की बस की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। इससे हाईवे मार्ग जाम हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा और चालक को हिरासत में लिया। महिला परिजनों के साथ चमोली उत्तराखंड से सररूपुर शादी में शामिल होने जा रही थी ।
मृतक महिला पार्वती देवी (48) पत्नी गोविन्द सिंह वन गांव चमोली उत्तराखंड की रहने वाली थी। सोमवार को शाम के समय जब वह परिजनों के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिल्ली बस स्टैंड से रोडवेज बस से उतरी तो पीछे से आ रहे बड़ौत डिपो की बस ने उसे कुचल लिया, इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। अन्य परिजनों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस हादसे के बाद हाईवे मार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। पुलिस ने बस और चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इस हादसे के बाद परिजनों मेें कोहराम मच गया है। इस संबंध में महिला के पति गोविंद सिंह ने आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।