{"_id":"59c80a844f1c1b36688b66dd","slug":"31506282116-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात ने बिगाड़ दी सैकड़ो गांव की विद्युत व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात ने बिगाड़ दी सैकड़ो गांव की विद्युत व्यवस्था
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर और क्षेत्र में कई दिन तक चली बारिश ने क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की विद्युत सप्लाई बिगाड़ दी है। बारिश के साथी आई तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर विद्युत लाइन और पोल टूटे पड़े हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों मेें आक्रोश पनप रहा है।
विगत दो तीन तक चली बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं अब बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है, क्योंकि बारिश के साथ आई तेज हवा के कारण कई जगहों पर विद्युत पोल और लाइनें टूटकर गिरे हैं, ग्रामीणों के सूचना देने के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे क्षेत्र के बावली, बिजरौल, ढ़िकाना, जौनमाना, बामनौली, बिनौली, बरनावा, दोघट, औसिक्का, कोताना, मलकपुर आदि सहित सैकड़ों गांवों में ग्रामीण विद्युत संकट से जूझ रहे हैं। लोगों ने कहा किसी भी अधिकारी और कर्मचारी का विद्युत सप्लाई पर ध्यान नहीं है। सभी चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली में लगे हैं। इससे ग्रामीणों मेें आक्रोश पनप रहा है। उधर, एक्सईएन प्रथम अजय कुमार और एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक ने कहा बारिश से जहां विद्युत लाइन और पोल टूटकर गिरे थे, इनमें से अधिकांश को ठीक कर सप्लाई सुचारु करा दी । बाकी जगहों पर काम चल रहा है। उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक सप्लाई देने का प्रयास किया जा रहा है।