{"_id":"599dd9d74f1c1b26658b4836","slug":"31503517143-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संध्याकालीन कक्षा चलाने के लिए छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संध्याकालीन कक्षा चलाने के लिए छात्रों का प्रदर्शन
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कॉलेज में संध्याकालीन कक्षाएं चलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं छात्रसंघ के अध्यक्ष हर्ष खोखर और अमरदीप शर्मा के संयुक्त नेतृत्व मेें एकत्र होकर कॉलेज पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा काफी समय से छात्र कॉलेज में संध्याकालीन कक्षाएं सुचारु कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या को लेकर प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द संध्याकालीन कक्षाएं चलवाने की मांग की। साथ ही कहा यदि जल्द ही संध्याकालीन कक्षाएं नहीं चलाई तो छात्र उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा छात्रों की शिकायत पर जल्द कार्रवाई होगी। प्रदर्शन में राहुल कुमार, अक्षय भारद्वाज, रिहान, मोहित तोमर, नितिन, सौरभ तोमर, गौरव, सागर, इंतजार, अंकित, सुमित, आरिफ आदि रहे।