{"_id":"647f1c8b001e46b315093728","slug":"2807-candidates-will-give-entrance-exam-of-bed-at-six-centers-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-2006-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छह केंद्रों पर 2807 परीक्षार्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छह केंद्रों पर 2807 परीक्षार्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा
Tue, 06 Jun 2023 05:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 06 Jun 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
-तीन जोनल, चार स्टेटिक और छह सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा 236 कक्ष निरीक्षक नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में 15 जून को छह केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए तीन जोनल, चार स्टेटिक और छह सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। केंद्रों पर 236 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए है। प्रशासन ने दो स्टेटिक और दो सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए तीनों एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इनके अलावा परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए है। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक के अलावा दो कक्ष निरीक्षक और पर्यवेक्षक की उपस्थिति में प्रश्न पत्र खोलेंगे।
परीक्षा संपूर्ण होने पर अभ्यार्थियों के सामने ही ओएमआर सीट को पैकेट में सील कर ट्रेजरी में जमा कराएंगे। परीक्षा सामग्री केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी। परीक्षा को लेकर सभी केंद्र व्यवस्थापकों को समय से तैयारी पूरी करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
- दो पाली में होगी परीक्षा
बीएड की प्रवेश परीक्षा दो पाली में होगी। प्रथम पाली में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे पांच बजे तक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी और पुलिस बल तैनात रहेगा।
- इन विद्यालयों में बनाया गया है परीक्षा केंद्र
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए श्री यमुना इंटर काॅलेज बागपत, डीएवी इंटर काॅलेज अग्रवाल मंडी टटीरी, गांधी विद्यालय इंटर काॅलेज खेकड़ा, जनता वैदिक डिग्री काॅलेज बड़ौत, जनता वैदिक इंटर काॅलेज बड़ौत और दिगंबर जैन इंटर काॅलेज बड़ौत को केंद्र बनाया गया है। श्री यमुना इंटर काॅलेज को छोड़कर सभी परीक्षा केंद्रों पर 500-500 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। श्री यमुना इंटर काॅलेज में 307 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।