{"_id":"605cd18d8ebc3e5926538429","slug":"2710-out-of-four-thousand-vaccinated-baghpat-news-mrt531626223","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार में से 2710 ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हजार में से 2710 ने लगवाया टीका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को 32 सत्र लगाकर कोरोना का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने चार हजार लोगों का टीकाकरण का माइक्रोप्लान तैयार किया था, इनमें से 2710 ने टीकाकरण कराया, जबकि 1290 लोग टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि अग्रिम पंक्ति के 32 कर्मियाें और 11 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली बार, अग्रिम पंक्ति के 82 और दो स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी बार टीका लगवाया। इसके अलावा 45 से 60 वर्ष के बीमारी से ग्रसित 943 और 60 वर्ष से ऊपर आयु के 1694 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। 1290 लाभार्थी टीकाकरण के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
दो मिलें संक्रमित, 11 केस एक्टिव
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को दो नए संक्रमित मिले है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1504 लोगों की जांच की गई, इनमें से दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2350 हो गई। 11 केस एक्टिव हो गए है। संक्रमण से अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए है।