फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   25 lakh suppressed municipality administration of Goashraya Sthal

गोआश्रय स्थल के 25 लाख दबाए बैठा पालिका प्रशासन

Wed, 14 Apr 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
25 lakh suppressed municipality administration of Goashraya Sthal
बागपत। नगर में निराश्रित गोवंश बेसहारा घूम रहे हैं और नगर पालिका प्रशासन गोआश्रय स्थल के 25 लाख रुपये करीब दो साल से दबाए बैठा है। भूमि चिह्नित होने के बावजूद भी गोआश्रय स्थल का निर्माण टाला जा रहा है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेशों के बाद भी नगर पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि शासन की ओर से करीब दो साल पहले नगर पालिका को 25 लाख रुपये की धनराशि मिली थी। इसके बाद पक्का घाट के पास गोआश्रय स्थल बनाने के लिए जमीन भी चिह्नित की गई थी। मगर, इससे आगे कार्रवाई बढ़ी ही नहीं है। दो साल बाद भी अब नगर पालिका प्रशासन जलभराव की समस्या बताते हुए दूसरी जगह भूमि तलाशने की बात कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए थे 28 गोआश्रय स्थल
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने स्थानीय निकायों के अधिकारियों को गोआश्रय स्थल का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिले में 28 गोआश्रय स्थल बनाए गए थे, जिनमें करीब तीन हजार गोवंश है। इनमें से 1550 नर और 1350 मादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तीन हजार निराश्रित गोवंश
जिले में करीब तीन हजार निराश्रित गोवंश है। इनमें से करीब चार सौ नगर पालिका सीमा क्षेत्र में हैं, जो अक्सर सड़कों पर घूमते दिखाई देते हैं। कई बार बाजारों में घूमते वक्त लोगों का नुकसान भी कर देते हैं। इनकी वजह से कई बार वाहन चालक हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। नगर के लोग निराश्रित गोवंश के कारण परेशान हो चुके हैं। नगर पालिका प्रशासन इसे लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है।
गोआश्रय स्थल के लिए शासन की ओर से नगर पालिका को 25 लाख रुपये मिले थे। इसके लिए पक्का घाट के पास जमीन भी चिह्नित की गई थी। मगर, वहां जलभराव की समस्या है। अब दूसरी जगह जमीन तलाश की जा रही है। जमीन मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - ललित कुमार आर्य, ईओ, नगर पालिका बागपत।
क्षेत्रवासी बोले, नहीं ध्यान दे रही पालिका
- रात के समय काले रंग के गोवंश दिखाई भी नहीं देते। इसके चलते वाहन चालक टकरा जाते हैं। शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका अधिकारी ध्यान नहीं देते। - रूपेश कुमार निवासी भजन विहार।
कोर्ट रोड पर अक्सर गोवंश घूमते दिखाई देते हैं। कई बार ये लोगों को टक्कर मारकर घायल कर देते हैं। क्षेत्र के लोग इनसे परेशान हैं। - मनोज कुमार निवासी कोर्ट रोड।
कई लोग चारा डाल जाते हैं। जबकि चारा भूतनाथ मंदिर के पास बनी खोर में डाला जाना चाहिए। नगर पालिका प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - प्रकाशी देवी निवासी एसपी कार्यालय।

निराश्रित गोवंश दुकानों के सामने सड़क पर बैठ जाते हैं। बाजार में गंदगी भी फैलाते हैं। नगर पालिका से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती। - संजय नामदेव निवासी ठाकुरद्वारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed