फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   22 criminals were banished from the district before the Panchayat elections.

Baghpat News: पंचायत चुनाव से पहले 22 अपराधी जिलाबदर किए

Tue, 28 Oct 2025 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
22 criminals were banished from the district before the Panchayat elections.
- पंचायत चुनाव में शांतिभंग की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पंचायत चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन ने आपराधिक किस्म के 22 लोगों पर शिकंजा कसा, जिन्हें छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। जिलाबदर किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस-प्रशासन ने पंचायत शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी। इसको लेकर पंचायत चुनाव में शांतिभंग की आशंका को लेकर मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रोंं में रहने वाले ऐसे 22 अपराधियों को चिह्नित किया गया, जो पंचायत चुनाव में शांतिभंग कर सकते हैं। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि जिले में पिछले एक माह में 22 अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर किए गए हैं। पंचायत चुनाव संपन्न होने तक कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

इन्हें किया गया जिला बदर
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि जिला बदर किए गए अपराधियों में अनस उर्फ अन्ना निवासी मुगलपुरा बागपत, खालिद निवासी मोहल्ला देशराज बागपत, अर्जुन निवासी माता काॅलोनी, अकरम, जावेद और इमरान निवासी मोहल्ला गायत्रीपुरम बागपत, कुलदीप निवासी अहेड़ा, हर्ष निवासी सिंघावली अहीर, राकिब निवासी गौसपुर, चांद निवासी अमीनगर सराय, दिलशाद निवासी बड़ौत, सचिन निवासी बावली, अंकुर उर्फ टीटी निवासी जोनमाना, मल्लू निवासी बासौली, गौरव निवासी कुर्डी, देव उर्फ मांडू उर्फ बाबा निवाड़ी कुर्डी, गौरव उर्फ भूरी निवासी बानौली, विश्वास निवासी आजमपुर मुसलम, दीपक निवासी भडल, वंश निवासी टीकरी, मनीष उर्फ सीटू निवासी खेकड़ा और काले उर्फ काला निवासी ढिकौली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed