{"_id":"5c7c2be5bdec2273a2564aac","slug":"21551641573-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा के शहीदों के लिए कांवड़ लेकर पहुंची महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा के शहीदों के लिए कांवड़ लेकर पहुंची महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। फाल्गुनी माह की कांवड़ यात्रा में भी देशभक्ति का जुनून सिर चढ़कर बोल रहा है। पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को भी कांवड़िये श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हरियाणा की महिला कांवड़िया शहीदों के लिए कांवड़ लेकर पहुंची हैं। रविवार को भी हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों का गुजरना जारी रहा। शिव भक्त बिना थके अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। क्षेत्रवासी कांवड़ियों की सेवा में लगे हैं।
रविवार को हरियाणा, राजस्थान की महिला कांवड़िया बड़ी संख्या में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से गुजरी। हरियाणा के सोनीपत निवासी महिला कांवड़िया रामवती, सुनीता देवी, कैलाशो देवी ने बताया कि पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांवड़ लाई हैं। अपने क्षेत्र में शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगी। वहीं क्षेत्रवासी कांवड़ियों की सेवा में लगे हैं। कांवड़िये बाबा के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे है। कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। इसके अलावा यहां पहुंच रहे श्रद्धालु तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ रहे हैं।